टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के 55वें स्थापना दिवस पर महाविद्यालय कैंपस में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री झारखंड डॉ॰ नीरा यादव, विधायक कोडरमा एवं बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज आफ एजुकेशन, डोमचांच के प्राचार्य डॉ भूपेंद्र ठाकुर जी ने पौधारोपण किया। जिसमें बीएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं एवं सभी सहायक प्राध्यापक व शिक्षेकेतर कर्मचारी ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग लिये।
मौके पर महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज एवं राष्ट्र के नव निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना सदैव अपनी तत्परता दिखाता है। हमें हमेशा एक कदम आगे बढ़कर समाज के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम में आगे कार्यक्रम सह नोडल पदाधिकारी, कोडरमा सौरभ शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करती है। समाज में विभिन्न प्रकार के जागरूकता अभियानों के द्वारा समाज को जागरूक करती है।
सहायक प्राध्यापक मनीष कुमार पासवान ने राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता को बताते हुए सभी प्रशिक्षुओं को एनएनएस की सदस्यता हेतु प्रेरित किया।
मौके पर भारत विकास परिषद के सदस्य सुनील भार्गवे, रामरतन महर्षि, श्रीमती जयंती सेठ, प्रवीण बर्णवाल एवं बीएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षु उमेश कुमार दांगी, जीतेंद्र यादव, सचिन, सोनू, कुमारी अनुराधा, स्नेहा कुमारी, वैभवी श्री एवं महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, नीरज कुमार, अनिल कुमार दास एवं शिक्षेकेतर कर्मचारी सूचित कुमार, रोहित कुमार, चुन्नु कुमार, निशा कुमारी, दीपक पाण्डेय, मुख्तार आलम अन्य सभी उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse