टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस को लेकर प्रेरणा शाखा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प को फिर से दोहराया। आज के परिपेक्ष्य में लक्ष्मी का वरदान है बेटी, धरती पर भगवान है बेटी, बेटी के नारों को बुलंद भी किया।
मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने इस अवसर कहा कि हमें गर्व है कि बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। बेटियां आज समाज की पूंजी है, और बेटा अंश है तो बेटी वंश है, बेटा आन है तो बेटी शान है। बेटियां खुशियों का प्रतीक भी है जिस प्रकार से घर की शोभा रंगोली या अल्पना से बढ़ती है उसी तरह बेटियां परिवार की शोभा को बढ़ाती है।
घर परिवार में बेटों को बेटियों से ज्यादा अहम माना जाता है, लेकिन उसे पुरुष प्रधान को भी सलाम है जहां की बेटियों को बढ़ावा देने में पुरुष लगे हुए हैं उनका यही उद्देश्य है की आधी आबादी जैसे प्रेरणा शाखा एवं अन्य महिला संगठन आज चार दिवारी से निकलकर समाज के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्यों को अंजाम दे रही है।
कहा भी गया है कि बेटियां है तो कल है, बस बेटियों को समझने और उनके प्रति सोच बदलने की भी जरूरत है। प्रेरणा शाखा की अध्यक्ष श्रेया केड़िया ने कहा कि आज भी बेटियों की चाह ना होने पर भ्रूण हत्या और बाल विवाह जैसे कृत किए जाते हैं। बाल विवाह पहले से कुछ कम हुआ है लेकिन कन्या भ्रूण हत्या आज भी व्याप्त है।
ऐसे में मारवाड़ी युवा मंच एवं उनकी इकाइयां प्रेरणा शाखा, सुरभि शाखा, जागृति शाखा, समर्पण शाखा, समृद्धि शाखा की महिलाएं समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चल रही हैं। आज हम अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस पर यह संकल्प लेने की जरूरत है की बेटियों की भ्रूण हत्या न करें और समाज को एक अनुकरणीय इतिहास बनाने में सहयोग करें।
सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि बेटियां घर की लक्ष्मी है, बेटियां घर में उजाला करती हैं, और अगले 20 दिनों के बाद नवरात्रि प्रारंभ होने वाली है और इसमें 9 बेटियों का पूजन भी किया जाता है। बेटियां अगर नहीं होगी तो बेटियों का पूजन के साथ-साथ रक्षाबंधन में भाइयों के हाथों की कलाइयों पर राखी कौन बांधेगा तथा बेटियां नहीं होगी तो बहू कहां से लाओगे।
यह समाज के प्रत्येक लोगों को सोचने कीआवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो जहां बेटियों ने कमाल नहीं किया हो। शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई क्षेत्रों में बेटियों के बढ़ते कदम इसकी बानगी है। इस अवसर पर केक काटकर इस दिवस को मनाया गया।
इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया उषा शर्मा, मिनी हिसारिया, श्वेता गुटगुटिया, प्रीति गुटगुटिया, रश्मि गुटगुटिया, पायल खाटू वाला, अनु संघई, नेहा बजाज, ज्योति अग्रवाल, कृतिका मोदी, काजल गुप्ता, प्रीति केड़िया, प्रगति चौधरी आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse