टीम एबीएन, लोहरदगा। लोहरदगा जिला शूटिंग क्लब (लोहरदगा जिला राइफल एसोसिएशन) की बैठक शनिवार को संगठन के कोषाध्यक्ष अशोक यादव के अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी 27 सितंबर को बलदेव साहू महाविद्यालय स्थित इंडोर राइफल शूटिंग क्लब का उद्घाटन समारोह आयोजित करने को लेकर विमर्श किया गया।
क्लब के सफल संचालन के लिए उप समितियां बनायी गयी। उद्घाटन समारोह को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए लोहरदगा जिला के गणमान्य और प्रबुद्धजनों को आमंत्रित करने के लिए संजय बर्मन, नेसार अहमद, पंकज जयसवाल, मनी उरांव जब्बारूल अंसारी और कंवलजीत सिंह को जवाबदेही दी गयी।
आयोजन समिति में प्रो लोहरा उरांव, अशोक कुमार यादव, डॉ शशि कुमार गुप्ता,अजय शाहदेव, आलोक राय, संजय सिंह, आशीष कुमार। स्वागत समिति-सलीम अंसारी बड़े, रमेश साहू, प्रभात भगत, युनुस अंसारी, अनिल उरांव, सत्यदेव भगत, जुगल भगत, विनोद सिंह खेरवार, रघु उरांव, शशि भगत, कुणाल अभिषेक, महताब आलम, रहमत अंसारी। मंच व्यवस्था और मंच संचालन-सुखैर भगत को रखा गया है।
उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और सेलिब्रिटी भाग लेंगे। बैठक में अशोक यादव, सुखैर भगत, अमर सिन्हा, विकास सिन्हा, डॉ अजय शाहदेव, नेसार अहमद संजय बर्मन प्रो लोहारा उरांव, प्रो डॉ शशि गुप्ता, मनी उरांव, आलोक राय, आशीष कुमार, जब्बारुल अंसारी, सलीम अंसारी, बड़े, प्रभात भगत, कवंलजीत सिंह, पंकज जयसवाल, रमेश साहू, सत्यदेव भगत, कुणाल अभिषेक, विनोद खेरवार, तनवीर गौहर, रघु उरांव, जुगल भगत, शशि कुमार, अनिल उरांव, युनुस अंसारी, राजेश शर्मा, रहमत अंसारी, महताब आलम, इनामुल अंसारी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse