टीम एबीएन, रांची। करम परब पूर्व संध्या सांस्कृतिक संगोष्ठी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम "करम अखरा" का दो दिवसीय आयोजन सांस्कृतिक कार्य निदेशालय (पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग) झारखंड रांची अरगोड़ा मैदान, अरगोड़ा चौक, रांची में कर रहा है।
इसके प्रथम दिवस दिनांक 23.09.2023 के आयोजन का शुभारंभ धर्मेंद्र कुमार दीक्षित (निदेशक, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार), पद्मश्री मुकुंद नायक, पद्मश्री मधु मंसूरी हसमुख, महावीर नायक, डॉ शरण उरांव एवं राकेश रमन ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा नगाड़ा बजाकर किया।
संगोष्ठी कार्यक्रम की शुरुआत पद्मश्री मधु मसूरी हंसमुख, महावीर नायक एवं डॉ शरण उरांव ने संगोष्ठी में अपने वक्तव्य प्रस्तुत कर की। करम परब की महत्ता और पौराणिकता के बारे में सभी वक्ताओं ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
इसके बाद पदमश्री मुकुंद नायक, किशोर नायक एवं दल कुंजबन ने नागपुरी गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। श्री मधु सरदार, कला मंदिर जमशेदपुर ने भूमिज करम गीत, बंदी उरांव चाला अखड़ा खोड़हा रांची ने उरांव करम गीत नृत्य, विनोद महतो, बोकारो ने खोरठा करम गीत नृत्य, राजेंद्र अहीर और उनके दल ने पंचपरगनिया करम गीत नृत्य, सविता गोप और दल पूर्वी सिंहभूम ने पाता झूमर, माधुरी मिंज और उनके दल ने कुड़ूख करम गीत नृत्य, विकास और दल बोकारो ने कुरमाली करम गीत नृत्य, गुरू मुंडा एवं दल खूंटी ने मुंडारी करम गीत नृत्य, बर्षा लकड़ा एवं दल, रांची ने नागपुरी नृत्य नाटिका (करम गीत) की सुंदर प्रस्तुति दी। मंच संचालन शैलजा बाला तथा कारनूलिश मिंज ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse