ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा पंडाल की मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर : अमित कुमार हर्षवीर

 

टीम एबीएन, रांची। समाजसेवी अमित कुमार हर्षवीर ने कहा है कि ओसीसी कल्ब दुर्गा पूजा पंडाल का मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर है। नगर निगम से पिछले 1 वर्ष से आश्वासन ही मिल रहा है। उप महापौर ने सड़क का निरीक्षण किया था। इस सड़क का टेंडर भी निकाला जा चुका है। 

मार्च से अप्रैल के बीच पास हो गया था, परंतु अब जानकारी के अनुसार टेंडर सिंगल जोन में आ गया है जिसके कारण इस सड़क का निर्माण फंसा हुआ है। अगर पूजा से पहले सड़क निर्माण नहीं हुआ, तो लाखों भक्तों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि ये सड़क मुख्य पूजा पंडाल का मुख्य मार्ग है। जिसमें पूजा नजदीक है। परंतु सड़क जर्जर है। 

ओसीसी क्लब दुर्गा पूजा समिति का मुख्य मार्ग दो साल से जर्जर है, पंरतु इस साल सबसे ज्यादा बदहाली हो चुकी है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं। मोहल्ले के लोग और दुकानदार गर्मी में धूल से और बरसात में कीचड़ और जलजमाव से परेशान हैं। 

दुर्गा पूजा नजदीक है और ओसीसी पूजा पंडाल में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। जिसमें छोटे-छोटे बच्चे समेत बुजुर्ग महिलाएं रहती हैं। उनको भी रोड के गढ्ढे से दुर्घटना की आशंका रहती है। सरकार अथवा निगम से आग्रह है कि इस रोड का निर्माण अति आवश्यक है। इसे जल्द पूजा से पहले बनाया जाये, ताकि जनता और श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो।

साथ ही संकट मोचन हनुमान मंदिर के पीछे भी रोड और नाला कोई अंतर नहीं रहा, जिससे आने जाने वाले लोगों और श्रद्धालुओं को भी बदबु का समाना करना होता है। यह जानकारी  ओसीसी क्लब के  सदस्य अमित कुमार हर्षवीर ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse