टीम एबीएन, पलामू। जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह कच्चा मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि एक महिला घायल है। यह घटना पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड के बरडंडा पंचायत के मोकहर खुर्द गांव की है।
दो दिनों से बारिश होने से मकान टूटकर गिर गया, मकान में दबकर सुरेश राम की मौत हो गई एंव उनकी पत्नी तेतरी देवी जख्मी हो गयी। घटना रात करीब 3:30 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधि व प्रखंड स्तर के सरकारी कर्मी वहां पहुंचकर आगे की कार्रवाई करने में जुट गये हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse