लो प्रेशर के कारण भींग रही अपनी रांची

 

झारखंड के ऊपर है लो प्रेशर का एरिया

टीम एबीएन, रांची। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन लो प्रेशर एरिया का व्यापक असर झारखंड में दिख रहा है। पिछले 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी दर्ज की गयी। राज्य में मानसून सक्रिय रहा। 

सबसे अधिक वर्षा 160.2 एमएम गोड्डा (सुंदरपहाड़ी) में दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस चाइबासा में और सबसे न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया। 

आज भी राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश हो रही है। संताल परगना के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। लो प्रशेर की वजह से 22 सितंबर को दुमका, गोड्डा, पाकुड़, और साहिबगंज में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार हैं। इसलिए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी है। 

राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती उत्तरी भागों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। 23 सितंबर को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा 24 से 28 सितंबर तक भी राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की भी संभावना जतायी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse