न्यास बोर्ड के सदस्यों को महंथ ने दिया आशीर्वाद

 

  • बोले- आप सेवा भाव से आये हैं, तो स्वागत है। आजतक कोई कमेटी नहीं थी। ये निर्मोही अखाड़ा परिषद की परंपरा के तहत संचालित होता है 

टीम एबीएन, रांची। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर मेन रोड में न्यास बोर्ड द्वारा गठित कमेटी के सदस्य आये और श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर सूर्य नारायण दास त्यागी बाबा जी से मिले। बाबा जी ने सभी को भक्त समझ कर आशीर्वाद दिया।

उन्होंने कहा कि आप भक्त हैं। आप सेवा भाव से आये हैं, तो स्वागत है। लेकिन आजतक कोई कमेटी नहीं थी। ये साधु समाज का मंदिर है। मैं वर्षों से यहां सेवा कर रहा हूं। आजतक कोई कमेटी नहीं थी। ये निर्मोही अखाड़ा परिषद की परंपरा के तहत संचालित होता है। 

मुझे आपलोगों से कोई शिकायत नहीं है। आप भक्त हैं, लेकिन मेरी आधी बातों को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से दिखाया जा रहा। जबकि मैंने कोई स्वीकृति नहीं दी है। 

मैं न्यास बोर्ड से बात करूंगा कि न्यास बोर्ड को क्या कमी दिखी कि बिना बात किये, बिना जानकारी दिये कमेटी का गठन किया गया। मैं न्यास बोर्ड के अधिकारी से बात करूंगा। अगर ये लोग मेरी बात को नहीं सुनेंगे, तो फिर मैं विचार करूंगा कि आगे क्या करना है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse