टीम एबीएन, गिरिडीह। जमुआ थाना इलाके के बाटी मोड़ के पास दो माह पूर्व हुई पांच करोड़ की लूट में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने इस बार कांड के मास्टरमाइंड गुलाब साव को गिरफ्तार किया है। गुलाब की गिरफ्तारी एसपी दीपक कुमार शर्मा और उनकी टीम ने की है।
पकड़े गये खिरोधर साव उर्फ गुलाब साव (हजारीबाग के बरही निवासी) के पास से लूट की राशि में से 77 लाख बरामद किया गया है। इसकी जानकारी गुरुवार को एसपी दीपक शर्मा ने प्रेस वार्ता में दी। बताया कि इनके साथ मुन्ना दास की गिरफ्तारी हुई है।
मुन्ना भी हजारीबाग के बरही का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि इस कांड के मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी। मास्टरमाइंड को पकड़ना था। ऐसे में विशेष टीम काम कर रही थी। टीम का नेतृत्व खोरी महुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो कर रहे थे।
टीम देश के विभिन्न राज्यों में जा चुकी थी। टीम दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई तक जा चुकी थी। इस बीच सूचना मिली कि खिरोधर तमिलनाडु राज्य अंतर्गत कन्याकुमारी में छिपा है। इस सूचना पर गिरिडीह पुलिस की टीम कन्याकुमारी भी पहुंची।
यहीं से खिरोधर को गिरफ्तार किया गया। बताया कि अभी तक इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरिडीह पुलिस पूरी तरह से सजग है और कोई भी अपराधी बच नहीं सकता।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse