टीम एबीएन, कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी हर्षवर्धन की अध्यक्षता में नगर परिषद कर्मियों की बैठक हुई। कार्यपालक पदाधिकारी हर्षवर्धन ने बताया कि नगर परिषद दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ की तैयारी में अभी से जुट गया है।
उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा तक सभी पूजा पंडालों, सड़कों और नालियों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि खराब पड़े वेपर लाइट को बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। उन्होंने बरसात में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए सारे प्रयास शुरू कर दिये हैं।
उन्होंने बताया कि रोस्टर के अनुसार वार्डों में फागिंग मशीन चलाया जा रहा है, जिसका जीपीएस कैमरा से फोटो कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर परिषद कार्य कर रहा है।
जेके टावर के निकट जो जल जमाव था उसकी निकासी की गयी है। वार्ड एक, 16 और 17 में फागिंग मशीन चलाया जा रहा है, जिससे डेंगू की संभावना को नकारा जा सके। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पानी टंकी रोड स्थित भास्कर तालाब का जायजा लिया जायेगा।
इसके बाद जो कमी नजर आयेगी उसे दुरुस्त किया जायेगा। कार्यपालक पदाधिकारी हर्षवर्धन ने बताया कि 26 सितंबर को वेंडर्स के साथ बैठक की जायेगी और उनके समस्याओं पर विचार किया जायेगा।
वहीं 27 को चेंबर आफ कॉमर्स, रोटरी क्लब, लायंस क्लब समेत अन्य सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर शहर की समस्या और समाधान पर चर्चा की जायेगी, ताकि शहर को स्वस्थ, सुंदर, हरा-भरा और यातायात अनुकूल बनाया जा सके।
यह बैठक नगर परिषद के लाइब्रेरी वाले भवन में होगी। उन्होंने बताया कि अब नगर परिषद के सभी कक्ष कैमरे की निगरानी में रहेगा। 15 दिनों के अंदर नगर परिषद के अंदर जितना भी कार्यालय हैं सभी कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा ताकि किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse