टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम मण्डल, रांची का 56 वां वार्षिकोत्सव गौ पूजन एवं गौ सेवा के साथ शुरू हुआ। सुबह 8 बजे अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में भव्य आरती हुई। इसमें भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।
आरती के बाद श्री श्याम मंडल के लगभग 50 सदस्यों की टोली ने श्री श्याम प्रभु का जयकार करते हुए सुकुरहुटू गौशाला के लिए प्रस्थान कर गौशाला में पूर्ण विधिविधान से गौ माता का पूजन-वंदन किया एवं गौशाला स्थित मंदिर में सामूहिक संकीर्तन कर गौशाला में स्थित सभी गौ माताओं को बड़े ही श्रद्धा भाव से गुड़, चोकर, रोटी, हरी सब्जी एवं दलिया खिलाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव परसरामपुरिया, अशोक लाठ, सज्जन सराफ, सर्वेश बागला, अंकित मोदी, विवेक ढांढनिया, अनिल ढांढनिया, ज्ञान प्रकाश बागला, राकेश सारस्वत, प्रदीप अग्रवाल का सहयोग रहा।
22 सितंबर को अपराह्न 4 बजे अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर से श्री श्याम प्रभु का भव्य शोभा यात्रा निकलेगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse