एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोमिया। प्रखंड में लगातार दूसरे दिन नक्सलियों ने पोस्टरबाजी की। बुधवार की रात को चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चुट्टे, छोटकी सिधावारा व लोधी पंचायत क्षेत्र में पोस्टर लगाये गये। इनमें संगठन का स्थापना दिवस सफल बनाने का आह्वान करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया गया है।
मंगलवार को ललपनिया स्थित मार्केट कॉम्प्लेक्स में कई जगह पोस्टर लगाये गये थे। नक्सलियों का आर्थिक स्रोत का पता लगाया जा रहा है। मालूम हो कि नक्सली 21 से 27 सितंबर तक स्थापना दिवस मना रहे हैं। बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक ने बताया कि सारे पोस्टरों को जब्त कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse