धनबाद : करंट लगने से बरोरा में बिजली मिस्त्री की मौत

 

टीम एबीएन, धनबाद। जिले के बरोरा थाना क्षेत्र के बरोरा पंचायत स्थित मंडल केंदुवाडीह में बुधवार दोपहर बिजली का काम करने के दौरान करंट लगने से मंडल केंदुवाडीह निवासी 45 वर्षीय निजी बिजली मिस्त्री दिलीप बावरी की मौत हो गयी। 

घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव का दाह संस्कार कर दिया गया है। मृतक गरीब परिवार से है। बरोरा पुलिस ने बताया कि गांव से इस मामले में कोई सूचना नहीं दी गयी है।

बताया जा रहा है कि गांव में किसी के घर में बिजली नहीं थी। उसका काम दिलीप कर रहा था। दिलीप बिजली की पोल पर चढ़कर काम करने गया। तभी करंट का झटका लगा और वह नीचे गिर गया। आनन-फानन में स्थानीय लोग उसे निजी नर्सिंग होम ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse