एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज बन गये हैं। बुधवार को जारी आईसीसी की ताजा रैंकिंग में सिराज को आठ स्थान का फायदा हुआ। वह नौवें स्थान से सीधे पहले स्थान पर पहुंच गये। सिराज को एशिया कप फाइनल में घातक गेंदबाजी से फायदा हुआ।
उन्होंने फाइनल में 21 रन देकर छह विकेट झटके थे। एशिया कप में इस गेंदबाज ने कुल 10 विकेट लिये। यह दूसरी बार है जब सिराज नंबर वन बॉलर बने हैं। इससे पहले मार्च 2023 में भी वह इस स्थान पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल, आॅस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड नंबर वन बॉलर थे। सिराज ने उन्हें हटा दिया।
इसके अलावा उन्होंने ट्रेंट बोल्ट, राशिद खान और मिचेल स्टार्क जैसे गेंदबाजों को भी पीछे छोड़ा। अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान और राशिद ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार करते हुए वनडे गेंदबाजों में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं। सिराज के अलावा शीर्ष 10 में यही दो अन्य गेंदबाज रहे जिनकी रैंकिंग में सुधार हुआ।
चोट से वापसी करने वाले दक्षिण अफ्रीका के केशव महाराज को रैंकिंग में काफी फायदा हुआ। महाराज ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो मैच गंवाने वाले दक्षिण अफ्रीका को आखिरी तीन मैच जीतने और सीरीज पर कब्जा जमाने में मदद की।
बायें हाथ के इस स्पिनर ने पांचवें वनडे में 33 रन देकर चार विकेट चटकाये। उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में कुल आठ विकेट चटकाये। वह अभी 15वें स्थान पर हैं। यह उनके वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse