गणपति उत्सव की धूम के बीच सेंसेक्स धड़ाम

 

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 796 अंक टूटा 

निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये स्वाहा 

एबीएन बिजनेस डेस्क। गणेश चतुर्थी की छुट्टी के बाद आज शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। खुलने के साथ यह गिरावट बढ़ती गयी। हैवी वेट शेयर में चौतरफा बिकवाली के कारण बीएसई सेंसेक्स 796.00 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 66,800.84 अंक पर बंद हुआ। 

निफ्टी 50 भी औंधे मुंह गिरकर बंद हुआ। निफ्टी 50 222.85 अंक लुढ़क कर 19,910.45 अंक पर बंद हुआ। इस तरह एक दिन में निवेशकों के लाख करोड़ रुपये डूब गये। 18 सितंबर को जब बाजार बंद हुआ था तो बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3.23 लाख करोड़ रुपये था। 

वहीं, आज में बाजार में बड़ी गिरावट आने से लिस्टेड कंपनियों का पूंजीकरण घटकर 3.20 लाख करोड़ रह गया। इस तरह एक दिन में ही निवेशकों के 3 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गये।  सेंसेक्स में शामिल 30 में से सिर्फ 6 शेयर हरे निशान में और 24 बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक का शेयर 3.84% टूटकर 1565.50 रुपये पर बंद हुआ। रिलांयस के शेयरों में भी 2% से अधिक की गिरावट रही।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse