टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में धार्मिक न्यास बोर्ड की बैठक पहाड़ी मंदिर पर हुई। जिसमें नयी कमेटी का गठन किया गया। वहीं, दूसरी ओर मंदिर के बाहर न्यास बोर्ड के खिलाफ पुराने कमेटी के सदस्य ने विरोध जताया। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि मन्दिर में न्यास बोर्ड की राजनीति नहीं चलेगी। जिस तरीके से मंदिर में कमेटी बनायी गयी है, ये पूरी तरह से गलत है।
हाईकोर्ट में मामला होने के बावजूद भी कमेटी का ताला तोड़ा जा रहा है जो गलत है। वहीं, इस विरोध पर न्यास बोर्ड का कहना है कि समझ नहीं आ रहा है कि आखिर ये विरोध क्यों कर रहे हैं? इन्हें विरोध नहीं बल्की कमिटी का सहयोग करना चाहिए।
बताते चलें कि धार्मिक न्यास बोर्ड के फैसले के बाद से ही मंदिर के समर्थक और भाजपा इसका लगातार विरोध कर रहे हैं। हाल ही में मंदिर समर्थकों द्वारा मशाल जुलूस के साथ इसका विरोध प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि आखिरकार मंदिर में ही कमेटी क्यों बनायी जा रही है? मस्जिद, गुरुद्वारे और गिरजाघर में भी कमेटी बनानी चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse