टीम एबीएन, रांची। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ संघ का पर्युषण महापर्व समापन के उपलक्ष्य में आज श्री दिगंबर जैन भवन में तेरापंथ धर्म संघ के शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण जी के द्वारा भेजे गये उपासकद्वय मोहन लाल सामसुखा एवं धर्मचंद जी बाफना का आज बहुमान किया और विदाई की।
आज के कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय तथा झारखंड रत्न रक्तदान सेवी अतुल गेरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। उपासक धर्मचंद जी ने सभी से खमतखामना किया तथा सभी को मंगल पाठ सुनाया तथा रांची समाज के लोगों को आगे बढ़कर बड़ी-बड़ी तपस्या तथा धर्मलाभ लेने के लिए सभी की सराहना की।
संजीव विजयवर्गीय तथा अतुल गेरा ने सकल समाज को क्षमायाचना की तथा तपस्या करने वालों का बहुमान किया। संघ के उपासकों को इन आठ दिनों में धर्माराधना, प्रेरणा देने तथा ज्ञान देने के लिए उनके प्रति साथ ही संजीव विजयवर्गीय एवं अतुल गेरा को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
पर्युषण कार्यक्रम के आयोजन में आज तेरापंथ सभा रांची के अध्यक्ष अमरचंद बेंगाणी, सचिव विनोद बेगवानी, मंच संचालन में घेवर चंद नाहटा, रिद्धि सेठिया की मुख्य भूमिका रही। महिला मंडल ने आज विदाई की बेला में अंखिया भर आयी है..., चैत्य पुरुष जग जाये... आदि भजन प्रस्तुत किये गये।
छोटे बच्चों एवं महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। तपस्या करनेवालों में बिशाल दस्साणी के 19 उपवास, पंकज बोहरा, रति बोहरा, दिशा बेंगाणी, मीना बोहरा के आठ उपवास के उपलक्ष्य में आज इन सभी का बहुमान श्रीतेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, महिला मंडल ने किया। इनके साथ काफी लोगों ने चार, तीन उपवास, दो उपवास तथा अधिकांश लोगों ने आज एक उपवास का पारण किया।
कार्यक्रम में श्रीचंद बोथरा, विमल दस्सानी, विनोद बैंगानी, मोहन लाल नाहटा, अशोक सुराणा, मोहन लाल पींचा, छोटे लाल चोरड़िया, ललित सेठिया, कमलेश संचेती, अमित बेंगाणी, विकास नाहटा, विवेक बेंगाणी, अरिहंत सिंघवी आदि भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse