सीएम हेमंत को करना होगा ईडी की जांच का सामना : भाजपा

 

टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने राज्य में जिस तरह का भ्रष्टाचार किया है, उससे उन्हें किसी भी अदालत से कोई राहत नहीं मिलेगी और अंतत: उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना करना पड़ेगा। 

हेमंत सोरेन ईडी की जांच से भाग रहे हैं 

भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा- हेमंत सोरेन ईडी की जांच से भाग रहे हैं... उन्हें उच्चतम न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली। मुझे विश्वास है कि उन्होंने जिस तरह का भ्रष्टाचार किया है, उन्हें किसी भी अदालत से कोई राहत नहीं मिलेगी। उन्हें जांच का सामना करना होगा। 

उनके कारनामे लोगों के सामने आयेंगे। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि झारखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य में अपनी सत्ता और पद का दुरुपयोग कर 10,000-20,000 करोड़ रुपये के घोटाले किये हैं। उन्होंने इस आरोप को खारिज कर दिया कि भाजपा नीत केंद्र ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस यानी इंडिया को कमजोर करने के लिए सोरेन के पीछे केंद्रीय जांच एजेंसी लगा दी है। 

सुराग मिलने के बाद काम कर रही ईडी 

इस्लाम ने कोयला ब्लॉक आवंटन, अवैध खनन, ग्रामीण विकास निधि के दुरुपयोग सहित कई घोटालों में सोरेन की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी (सोरेन से जुड़े कथित घोटालों के) सुराग मिलने के बाद अपना काम कर रही है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि सोरेन ने फर्जी नामों से पूरे झारखंड में अवैध तरीके से जमीन खरीदी है। 

उन्होंने आरोप लगाया- हेमंत सोरेन, जो आईएनडीआई गठबंधन के सदस्य हैं, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने वाले घमंडिया गठबंधन के नेता के साथ मिलकर झारखंड को लूट रहे हैं। आईएनडीआई गठबंधन के प्रत्येक घटक को सोरेन से अपना हिस्सा मिलता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse