मजबूत पिलर होते हैं सफाई मित्र , इनके बिना कोई भी काम अधुरा - हर्षवर्धन
टीम एबीएन, कोडरमा। स्वच्छता पखवाडा को लेकर सोमवार को नगर पर्षद झुमरी तिलैया के तत्वाधान में मेरा शहर मेरी जिम्मेवारी के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शहर के वार्ड नं. 19वां 28 में सीआरपी के द्वारा स्थानीय ग्रामीणाों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी और इस दौरान यत्र तत्र कुडा कर्कट नहीं फेकने तथा ग्रीन तिलैया क्लीन तिलैया बनाने के लिए पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ दिलायी गयी। वहीं दुसरी ओर स्वच्छता पखवाडा को लेकर 100 छात्र-छात्राओं के बीच दो बैच में लिखित क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने कॉपी में इसका जवाब लिखा। विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया जायेगा। वहीं पुस्तकालय परिसर में ही स्वास्थ जांच शिविर का आयोजन किया गया।
कोडरमा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित चिल्ड्रेन पार्क तालाब के इर्द गिर्द पौधे लगाये गये। कार्यक्रम में नगर प्रशासक हर्षवर्धन भी पहुॅचे और उत्सावर्धन करते हुए कहा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजना हर गली हर मोहल्ला में साफ सफाई को इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और स्वच्छता पखवाडा के तहत दो अक्टुबर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मेरा शहर मेरी जिम्मेवारी के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होनें कहा कि स्वास्थ्य शिविर के जरिये सफाई मित्रों के साथ अन्य कर्मियों का स्वास्थ्य जॉच कराया गया। उन्होनें कहा सफाई मित्र मजबूत पिलर होते हैं और इनके बिना कोई भी काम अधूरा है। स्वच्छता बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती । जिस तरह नगरिय करण बढ रहा है। उसी तरह गंदगी भी बढती जा रही है। लेकिन नगर पर्षद साफ सफाई के लिए सार्थक पहल कर रही है।
उन्होनें कहा कि दो वर्गो में लोग बंटे है और एक उच्च व दूसरा निम्न है। दोनों को लेकर स्वच्छता अभियान के प्रति सजग किया जा रहा है ताकि शहर के अंतिम व्यक्ति तक स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा सकता है। वहीं सीटी मिशन मैनेजर नीलम कुमारी ने बताया कि गॉधी जयंती तक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा और लोगों को ग्रीन तिलैया क्लीन तिलैया बनाने में सहयोग की अपील की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse