लीड्स कार्यालय में हुई जिला स्तरीय मीडिया कार्यशाला

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 16/09/2023 स्थान लीड्स कार्यालय रांची  में संस्था लीड्स द्वारा रेस परियोजना के तहत्  जिला स्तरीय मीडिया एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ लीड्स के निदेशक एके सिंह ने किया और लीड्स के कार्यक्षेत्र की जानकारी दी और मीडिया के बंधुओं का स्वागत किया। 

इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए रेस परियोजना सीनियर प्रोग्राम मैनेजर महेंद्र कुमार द्वारा रेस परियोजना की जानकारी और रेस परियोजना के सफलताओं को बताया गया और  साथ ही लीड्स संस्था के कार्यों की पूरी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में जिला रांची के सभी विख्यात मीडिया के पत्रकार बंधु शामिल हुए थे। 

संस्था लीड्स की  रेस परियोजना के सहयोग से सोलर ऊर्जा से संबंधित रोजगार से जुड़े कुछ उद्यमी पवन राम,सूचित टोप्पो और अनुपमा कच्छप भी उपस्थित थे। उद्यमी पवन राम ने सोलर चाक से बने मिट्टी के बर्तनों और उससे जुड़े अपने रोजगार के विषय में जानकारी दी। खबर मन्त्र के पत्रकार केवी बिनोद ने झारखंड में बढ़ रहे कार्बन उत्सर्जन पर जानकारी दी। 

रेस परियोजना की पूरी टीम सीनियर अकाउंटेंट भवानंद झा, परियोजना समवक शालिनी लकड़ा, प्रखंड साम्यवक अजय कच्छप, संचार प्रमुख निशा त्रिपाठी,सीईएस मनीष कुमार, प्रोजेक्ट फेसिलीटर अरुणिमा भगत, सामुदायिक प्रबेक्षक सुशील लकड़ा, धर्मेंद्र टोप्पो, अभिषेक राहुल परधिया और शैलेश मिंज उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse