टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। श्रीराणी सती मंदिर महाराणा प्रताप चौक के पास चार दिवसीय भादी महोत्सव भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ और यह महोत्सव एक अनूठी छाप छोड़ गया। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर को भव्य लाइटिंग एवं फूलों से सजाया गया।वही दादी जी विग्रह एवं मंड को फूलों एवं विभिन्न तरह के फलों से सजाया गया, जो आकर्षण का मुख्य विंदु रहा।
चार दिवसीय महोत्सव में कलशयात्रा, मंगल पाठ, भक्ति संध्या, मंगला आरती, धोक पूजा, पाटा पूजा के अलावा ज्योत, सवा मणि एवं 56 भोग का प्रसाद अर्पण किया गया। बीती रात्रि समापन के मौके पर कोलकता से आये सोमा एंड ग्रुप के द्वारा नृत्य नाटिका की गयी। जिसमें भगवान कृष्ण और राधा बाबा भोले शंकर एवं माता पार्वती तथा बजरंगबली पर आधारित नाटक का मंचन श्रद्धालु भक्तों को खूब भाया।
इस दौरान बांके बिहारी की देख छटा मेरो मैन हो गयो लटा पटा तथा मीठे रस से भरों रे राधा रानी लागे जैसे भजन पर खूब तालियां बटोरी। समिति के गोपीकृष्ण अग्रवाल, हिमांशु केडिया, अशोक पिलानिया, अनूप खाटूवाला ने कार्यक्रम में प्रत्क्षय रूप से सहयोग करने वाले दादी भक्तों के अलावा जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारी, मारवाड़ी युवा मंच, प्रेरणा शाखा, महिला समिति, प्रेस मीडिया ने जो सहयोग दिया है उसे भुलाया नही जा सकता।
मौके पर संजय नरेड़ी, संतोष लड्ढा, संजय खेमानी, संजीव खेतान, अमित गुप्ता, सुनील लोहिया, विपुल चौधरी, उमंग कंदोई, अरविंद चौधरी, चिंटू अग्रवाल, अजय शर्मा, वत्सल कंदोई, यश बंसल, दीपक सिंह, हर्षित मोदी, अनुराग हिसारिया, ऋषभ दारूका, आयुष लोहिया, प्रदीप केडिया, मनोज केडिया, गोपाल सर्राफ, संदीप हिसारिया, जगदीश संघई, दीनदयाल केडिया, श्यामसुंदर सिंघानिया, कवि अग्निहोत्री, आशीष केडिया, पप्पू सोनी सहित कई श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन भव्य आरती के साथ हुआ। आरती विजय उपाध्याय ने प्रस्तुत किया। हौजी और प्रश्न मंच कार्यक्रम का संचालन अंजुला खाटूवाला ने किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सिंदूर खेला खेल खेला और एक दूसरे को सिंदूर लगाकर आशीर्वाद लिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse