पेंशनरधारी बैंक के लिए धरोहर : अमर

 

एसबीआई में पेंशनर समाज के साथ मिलन समारोह का हुआ आयोजन 

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। भारतीय स्टेट बैंक झुमरी तिलैया शाखा में शनिवार की संध्या में पेंशनर समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ पेंशनर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 

मौके पर एसबीआई झुमरी तिलैया शाखा के मुख्य प्रबंधक अमर कुमार सिंह ने पेंशनर धारी का स्वागत किया और कहा कि पेंशनर धारी बैंक के लिए धरोहर हैं। समाज के बुजुर्ग से हमें कई तजुर्बे सीखने को मिलता है। 

बैंक उनके किसी भी कार्य को समय पर एवं सुगमता पूर्वक उपलब्ध करवाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने सभी बुजुर्गों को साइबर क्राइम से बचने की हिदायत दी। मौके पर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी ने बैंक में बुजुर्ग पेंशनधारियों के लिए अलग काउंटर की मांग की। 

इसके अलावा नवंबर माह में जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने के लिए भी विशेष व्यवस्था की मांग की गई, ताकि लोगों को कोई असुविधा न हो। सेवानिवृत्त राजकुमार सिंह ने मौके पर आकर्षक संबोधन करते हुए फिल्म संगीत एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल... के बोल से बुजुर्गों को निस्वार्थ सेवा भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा दिये। 

सचिव नारायण सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़ की जिंदगी में बुजुर्गों को सरकारी गैर सरकारी जगह पर कार्य समय पर संपादित हो जाये यही उनके सम्मान के लिए बड़ी बात है। मौके पर कई बुजुर्गों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा, जिस पर शाखा प्रबंधक ने अपने स्तर से निराकरण करने का आश्वासन दिया।  

मौके पर संयुक्त सचिव राम नरेश चौधरी, सदस्य भोला चौधरी, रजनीश चौबे, नारायण सिंह, यदुनंदन प्रसाद, रमेश प्रसाद सिंह, राज किशोर शर्मा, कुंज बिहारी त्रिवेदी, रामनरेश पाठक, नवल कुमार, सुदर्शन प्रसाद सिंह, मुकेश राम, विनोद कुमार, नागेंद्र प्रसाद सिंह, अखिलेश प्रसाद, देवनंदन सिंह, जयचंद प्रसाद, कुंज बिहारी त्रिवेदी के अलावे बैंक से सहायक प्रबंधक सुबोध कुमार, खूबी लाल राम, सीमा सरावगी, संतोष सिंह, मेघा लकड़ा, संतोष मिश्रा, देवाशीष कुमार, रूपा मिलवार, गौतम कुमार, रवि हेंब्रम, अरुण कुमार, बीरेंद्र राम आदि उपस्थित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse