श्री माहेश्वरी सभा रांची के पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर साबू पंचतत्व में विलीन

 

टीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा रांची के पूर्व अध्यक्ष समाजसेवी उमाशंकर साबू का निधन 15 सितंबर 2023 को हो गया। 16 सितंबर 2023 को मुक्तिधाम हरमू में उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हुआ। 

रांची के प्रतिष्ठित समाजसेवी गणेश नारायण साबू के जेष्ठ पुत्र समाजसेवी उमाशंकर साबू का जन्म रांची में 15 जुलाई 1949 में हुआ था। समाजसेवा की भावना पारिवारिक माहौल के कारण बचपन में ही उनके रगों में आ गयी थी। 

वे रांची का प्रमुख सामाजिक संगठन श्री माहेश्वरी सभा के 2001-2004 तक अध्यक्ष रहे। श्री माहेश्वरी सभा द्वारा संचालित लक्ष्मीनारायण मंदिर में अपने अध्यक्ष काल में कई विग्रहों की स्थापना कराये। 

रांची के कई सामाजिक संगठनों से इनका जुड़ाव हमेशा रहा। कई वर्षों तक इन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के व्यवस्था प्रमुख का दायित्व का निर्वहन किया। एकल शिक्षा अभियान से इनका जुड़ाव रहा। 

शहर के प्रसिद्ध अस्पताल नागरमल मोदी सेवा सदन की लोगेस्टिक, मेडिसिन व्यवस्था में इनका सराहनीय योगदान रहा। साबू जी के व्यक्तित्व का परिचय देना बहुत ही कठिन है। वह हमेशा सरल स्वभाव के साथ निष्ठाबद्ध होकर अपने दैनिक दिनचर्या के साथ समाज कल्याण के लिए आगे रहते थे। 

रांची के आसपास खूंटी जैसे कई गांव में उन्होंने बच्चों को पढ़ाई की जरूरत के सामान, किताबें, कॉपी, पेंसिल, पेन, शुद्ध भोजन, कपड़े आदि हरसंभव सहयोग किया करते थे। पता नहीं ऐसे कितने ही परिवार या बच्चे होंगे, जो उनके इस सहयोग के आभारी होंगे। 

मृदुभाषी, सरलचित्त, मिलनसार, असहाय की सहायता करने के लिए हमेशा तत्पर उमाशंकर साबू अपने पीछे समाजसेवी छोटे भाई शिव शंकर साबू, पत्नी, पुत्र हेमंत, दो पुत्रियां एवं दो पौत्र छोड़ गये हैं। कर्मयोगी उमाशंकर साबू को श्री माहेश्वरी सभा की ओर से शत शत नमन।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse