भंडरा : बाबा गणिनाथ के प्राण प्रतिष्ठा व जयंती समारोह में भक्ति गीतों पर झूमे लोग

 

टीम एबीएन, भंडरा। मध्यदेशीय वैश्य समाज के तत्वावधान में चट्टी में 16 सितंबर को बाबा गणिनाथ गोविंद का जयंती समारोह सह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। शुक्रवार शाम पलवईया धाम के पुजारियों ने भगवान का नेवतन और शनिवार को सूर्योदय से पूर्व प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न कराया। 

तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में जयंती समारोह मनाया गया। इसमें लोहरदगा, रांची, गुमला, लातेहार जिले से काफी संख्या में स्वजातीय महिला-पुरुष शामिल हुए और बाबा के बताये चार मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जिसमें कहा कि वचन वेदों का अध्ययन करना, काम क्रोध और मोह का त्याग करना, सच्चाई और धर्म का पालन और नारी का सम्मान करना शामिल है। 

इससे पूर्व महिलाओं ने बाबा गणिनाथ के पूजन-हवन के पश्चात लोगों ने मंदिर प्रांगण में भगवा झंडोत्तोलन किया। बच्चों के प्रतियोगी कार्यक्रमों में डांस, बैलून फोड़ और कुर्सी रेस में सफल दीक्षा गुप्ता, कंचन गुप्ता, वाणी राज। 

बैलून फोड़ में सानिया और संगीता। कुर्सी रेस में बिंदिया गुप्ता और ज्योति गुप्ता। क्विज में अर्पिता कुमारी, नित्या गुप्ता और अमृत गुप्ता को पुरस्कृत किया गया। इस बीच कमेटी द्वारा आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में रांची के जाने माने कलाकारों ने भक्ति गीतों से लोगों का जमकर मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में दामोदर साहू शाहपुर, संजीव प्रसाद गुमला, प्रमोद प्रसाद रांची, राजकुमार साहू रांची, लखन साहू डूडीया, जगदीश प्रसाद सेमरा, रामजी प्रसाद लोहरदगा, शिवनारायण साहू लोहरदगा आदि विभिन्न जिलों के अतिथि शामिल हुए। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में रामकुमार साहू,  शंभु प्रसाद, सुधीर प्रसाद, रामजी गुप्ता, बृजमोहन प्रसाद, अरुण प्रसाद, केदार प्रसाद, विनीत गुप्ता, बबन, दीपक, दिलीप, संदीप, सुबोध गुप्ता सहित समाज के तमाम लोगों का सहयोग रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse