टीम एबीएन, रांची। रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अगर कर्मचारियों का वेतन एवं एचईसी को रिवाइवल पैकेज शीघ्र नहीं भुगतान किया गया, तो एचईसी क्षेत्र में व्यापक जन जागरण अभियान चला कर स्थानीय सांसद के इस क्षेत्र के कार्यक्रम का विरोध किया जायेगा; क्योंकि सांसद ने पिछले दो वर्षों से कर्मचारियों को गुमराह किया है।
केंद्र सरकार द्वारा 48 सार्वजनिक संस्थाओं को बीमार उद्योग घोषित किया गया है इसमें एचईसी को भी डाला गया है और एक साजिश के तहत केंद्र सरकार इस कारखाने को बंद करना चाहती है।
केंद्र सरकार 800 एकड़ जमीन स्मार्ट सिटी को दे दिया अपने आवश्यकता के अनुसार लगातार एचईसी के जमीन को बेच रही है। मगर एचईसी के चलने के लिए कार्यशील पूंजी हेतु जमीन बेचने से रोक लगा दिया है एचईसी की बैंक गारंटी को भी रोक दिया गया है।
कर्मचारियों का वेतन पिछले 18 महीना से रोक दिया गया है, जिससे कर्मचारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। मजदूर संगठन एवं इंडिया गठबंधन के लोग इस आंदोलन को एचईसी क्षेत्र से निकलकर राजभवन ले जाने का काम किया है।
अब दिनांक 21 सितंबर 2023 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर संसद की विशेष सत्र के दौरान इंडिया गठबंधन एवं मजदूर संगठन द्वारा धरना दिया जायेगा। इस तरह से इस आंदोलन को देशव्यापी बनाया जायेगा और किसी भी स्थिति में एचईसी को बंद नहीं होने दिया जायेगा। उक्त जानकारी रांची जिला राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse