एबीएन सेंट्रल डेस्क। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को गोलीबारी हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में तीन अधिकारियों की हत्या के बाद छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए बड़े पैमाने पर चलाये जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियान शनिवार को फिर से शुरू होने के बाद यह गोलीबारी शुरू हुयी। जिसमें दो आतंकी मार गिराये।
ताज़ा मुठभेड़ हथलंगा उरी में तब शुरू हुई जब संदिग्ध घुसपैठियों के एक समूह को संयुक्त बलों ने रोक लिया। अधिकारियों ने कहा कि सेना और पुलिस काम पर हैं।
पुलिस ने सोशल नेटवकिर्ंग प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि प्तबारामूला जिले के प्तउरी, हथलंगा के आगे के इलाके में आतंकवादियों और सेना और बारामूला पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी है। आगे की जानकारी दी जायेगी।
कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया, बारामूला जिले के हथलंगा में उरी के सीमावर्ती इलाके में आतंकवादियों और सेना एवं बारामूला पुलिस के जवानों के बीच मुठभेड़ छिड़ गयी है।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा है। यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब अनंतनाग जिले के जंगलों में डेरा डालने वाले आतंकवादियों को काबू में करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse