टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। श्रीराणी सती भक्त समिति के तत्वावधान में आयोजित भादी अमावस्या पर शुक्रवार को श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर सुबह 4 बजे मंगला आरती की गयी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
मंगला आरती के बाद पाटा पूजा, धोक पूजा की गयी। इसमें राजस्थानी वेशभूषा में अग्रवाल समाज, महेश्वरी समाज, मारवाड़ी ब्राह्मण समाज, जैन समाज, माहुरी समाज के अलावा कई दादी भक्त शामिल हुए। दादी के दरबार में छप्पन भोग, खीर-पुड़ा का प्रसाद चढ़ाया गया।
देर रात मंदिर परिसर में अखंड ज्योत के साथ सवा सात घंटे का भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूजा अर्चना पंडित अनिल मिश्रा ने करायी। जिसमें यजमान के रूप में संजय खेमानी संध्या खेमानी शामिल हुए।
कार्यक्रम में गायक दयाशंकर शर्मा ने सवा लाख फलों से दादी का करते हैं अभिषेक..., सेवक लायो मां थारी चुनरी कर लो मां श्रृंगार..., रवि दाहिमा ने सिलसिलो यह टूटनो नहीं चाहिए दादी थारी ज्योत..., प्रदीप कंदोई ने धोये-धोये अंगना में आओ म्हारा दादी जी..., धनबाद से आये दीपक अरोडा ने चली-चली रे नारायणी पाठशाला रे..., भजन प्रस्तुत किया जिस पर श्रद्धालु झुमते रहे।
वहीं गिरधारी सोमानी तनमय लडढा नंदकिशोर शर्मा श्रद्धालुओं ने मां की दरबार में अरदाश लगायी। रंग-बिरंगी रोशनी व सजावट के बीच गुणगान, बिजली के रंग-बिरंगी रोशनी से मंडप की छटा सतरंगी दिख रही थी।
मौके पर श्री राणी सती भक्त समिति के गोपीकृष्ण अग्रवाल, संरक्षक अनूप खाटुवाला, संयोजक अशोक पिलानियां, सचिव हिमांशु केडिया, अरविंद चौधरी, विपुल चौधरी,संजय नरेडी, संतोष लडढा, प्रदीप केडिया,संजीव खेतान, अमित गुप्ता, उमंग कंदोई,सुनील लोहिया, यश बंसल, अनुराग हिसारिया, ववत्सल कंदोई, हर्षित मोदी, उमंग कंदोई, रिसव दारूका, जगदीश संघई, मधुसुदन दारूका, प्रदीप खाटुवाला, प्रदीप बंसल संदीप हिसारिया, शैलेश दारूका, आशीष केडिया, सुनील गुटगुटिया, गोपाल चौधरी, मनोज पिलानियां, मनोज केडिया, ओम सोनी, समेत कई श्रद्धालु उपस्थित थे।
दूसरी ओर, रांची-पटना रोड स्थित श्रीराम जानकी अपार्टमेंट में विनोद बजाज के आवास पर भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भव्य दरबार सजाया गया। भजन गायक राजा चौरसिया, विनोद चौरसिया, आशा बजाज, अनुराधा सिंह ने भजन प्रस्तुत की सभी का मन मोह लिया।
मौके पर किशन बजाज, महेंद्र बजाज, महेश दारूका, सुरेश पिलायानियां आदि उपस्थित थे। भादो अमावस्या को ले झुमरीतिलैया, डोमचांच, कोडरमा के कई निवास स्थलों पर दादी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके अलावा मंगल पाठ, भजनों का भी आयोजन किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse