टीम एबीएन, रांची। आज बीआईटी लालपुर राजभाषा विभाग और एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दी दिवस मनाया गया। आज के इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आकाशवाणी रांची के पूर्व उद्घोषक, पत्रकार सह विश्लेषक सुनील सिंह बादल रहे।
उन्होंने हिंदी के विस्तार और उसकी जरूरत विषय पर बोलते हुए उन्होंने हिंदी में बात करने और अपने जीवन में उसकी जरूरत होती जा रही है। आज पूरे विश्व में हिंदी का बोलबाला होनी चाहिए। आज भी हम सार्वजनिक क्षेत्र में अपनी भाषा जो मातृभाषा है, उसमें बात करने से बचते हैं।
निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कहा कि मातृ भाषा को समझने और बोलने से ही हम सर्वगुण संपन्न माना जाता है। इसलिए हम अपनी मातृभाषा के प्रति सजगता के साथ रहने की जरूरत महसूस करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ प्रदीप मुंडा ने राजभाषा विभाग के हिंदी के प्रति जागरूक करने की प्रेरणा और हिंदी को जन साधारण की भाषा बनाने की पहल के लिए हम इस प्रकार के कार्यक्रम करते रहे। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस के संयोजक डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव ने किया।
मौके पर डॉ अमृता प्रियम, डॉ प्रणव कुमार, डॉ अरुण सिंह, सोमित्रो चक्रवर्ती, डॉ सोमनाथ, डॉ महुआ, डॉ एनके सिंह, मनोज कुमार, डॉ शांतनु सिंह, निकिता, आयुषी, अनीश, आशीष, आस्था, आदित्य, नरेंद्र, दीपक, साक्षी रुचिका, तनीषा, पंकज कुमार, हर्ष कृष्णा, अबीर, समृद्धि ने नाट्य और ग्रुप नित्य कविता पाठ सहित के कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse