टीम एबीएन, भंडरा। प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 15 सितंबर को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला लगाया गया। जिप अध्यक्ष रिना कुमारी, प्रमुख बरिया देवी, बीडीओ रंजीत सिन्हा, थाना प्रभारी गौतम कुमार ने फीता काटकर एवं कर स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया।
मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तरह की बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। लोग जागरुक होकर स्वास्थ्य केंद्र में आकर अपनी बीमारी का इलाज कराएं। सांप काटने पर झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं रहे। मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाए।
उन्होंने मेला में लगे सभी स्टॉल व स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही सीएचसी को बेहतर बनाने के लिए डॉ एवं कर्मियों को बधाई दी। प्रमुख ने कहा कि स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आयुष्मान कार्ड जरूर बनवायें। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं मोबाईल नंबर की आवश्यकता होगी।
राशन कार्ड जिनका नही बना है वे प्रखण्ड कार्यालय में संपर्क करें। बीडीओ ने कहा कि विभाग हर वर्ष स्वास्थ्य मेला का आयोजन करता रहा है। अपने नजदीकी उपकेंद्र से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गांव में गंभीर बीमारियों से जो पीड़ित हैं उनका इलाज सरकार नि:शुल्क कराती है।
हर व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है। आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य केंद्रों में नि:शुल्क बनाया जा रहा है। बच्चों को मिलनेवाला टीका समय पर दिलायें। जानकारी नहीं होने पर अपने नजदीकी स्वस्थ्यकर्मियों व आंगनबाड़ी केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।
स्वास्थ्य मेले मे टीकाकरण, बाल स्वास्थ्य, पोषण, मनोचिकित्सा, परिवार नियोजन परामर्श, टीबी, कुष्ठ रोग मलेरिया, सामान्य चिकित्सा, कैंसर नियंत्रण, अंधापन सहित कुल 25 स्टॉलों में लोगों को मुफ्त इलाज और दवा दी गयी। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ संजय कुमार, डॉ ओम कुमार सिंह, साजिद आलम, मेरी बेक, मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse