झारखंड : राज्यभर में पूरे सितंबर माह होगी बारिश

 

टीम एबीएन, रांची। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाववाला क्षेत्र बनने से इसका असर झारखंड पर भी पड़ा है। इससे झारखंड के कई इलाकों खास कर मध्य व दक्षिणी भाग में गुरुवार को अच्छी बारिश हुई है। 

मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर को मध्य, पश्चिमी भाग सहित अन्य इलाकों में बारिश होगी। 16 सितंबर को बारिश में कमी आयेगी। इससे आसमान धीरे-धीरे साफ होगा, जबकि 17 सितंबर को आसमान के पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। 

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, 24 घंटे में मानसून की गति सामान्य रही है। बंगाल की खाड़ी में आनेवाले समय में फिर निम्न दबाववाला क्षेत्र बनने की संभावना है। विभाग को मुताबिक, इससे पूरे सितंबर में कुछ दिनों के अंतराल पर बारिश होने की संभावना है। 

15 और 16 सितंबर को कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। वहीं वज्रपात को लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse