विधायक ढुल्लू महतो की मां के निधन पर भाजपा ने सिनीडीह में की शोक सभा

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। मधुबन थाना क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी ने सिनीडीह समुदाय भवन में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की मां रुकवा महताईन के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौर चन्द बाउरी उपस्थित रहे।

गौर चन्द बाउरी ने कहा कि स्वर्गीय रुकवा महताईन एक शेरनी थी, जो शेर जैसा बेटा गरीबों को सेवा करने के लिए देकर गयी हैं। जब तक सूरज चांद रहेगा रुकवा महताईन का नाम रहेगा... नारा लगाते हुए एक मिनट मौन रख उसके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पा माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल बाउरी काफी सक्रिय रहे।

मौके पर जगदीश कर्मकार, सुजीत गयाली, लाल बहादुर यादव, नेपाल रवानी, रामचंद्र साव, गोपाल बाउरी, शैलेंद्र यादव, लालू बाउरी, शुक्लू गोप, कमलेश्वर दास, आनंद बाउरी, बिरेन उरांव, अर्जुन भुइयां, सुरेश यादव, राजेंद्र रजवार, विकास रजवार, अर्जुन सिंह, जगनारायण चौहान, आर्यन बाउरी, टिंकू बाउरी, अंशु बाउरी, भोलू पासवान, निखिल बाउरी आदि लोग उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse