निरसा : ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, एनएच-दो जाम

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, निरसा। धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-टू में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। सड़क दुर्घटना से नाराज लोगों ने एनएच-टू को जाम कर दिया। इससे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी। 

जाम में झारखंड-बंगाल आने-जाने वाली बसों के अलावा छोटी-बड़ी गाड़ी और एंबुलेंस भी फांसी हुई है। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को निकाला जा रहा है। दूसरी ओर, बारिश के बावजूद लोग मुआवजे की मांग को लेकर जाम स्थल पर डटे रहे।

सूचना पाकर विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, मुखिया पति संजय महतो, पंचायत समिति सदस्य जावेद अंसारी, भाजपा नेता मधुरेंद्र गोस्वामी, शिव कुमार दारुका, कुंदन सिंह के अलावे थाना प्रभारी दिलीप यादव, अंचलाधिकारी नितिन शिवम गुप्ता सहित अन्य पहुंचे। ग्रामीणों द्वारा ट्रक मालिक को बुलाकर एवं सरकारी मद से उचित मुआवजा की मांग की जा रही है। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse