एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कालाझरिया से एसबीआई एटीएम काटकर ले जा रहे बदमाशों का प्रयास असफल रहा। घटना बीती रात की है। बताया जाता है कि कालाझरिया एसबीआई के बाहर लगे एटीएम को बदमाशों ने गैस कटर से काटा।
जिसके बाद बोलेरो वाहन में लोड कर गोविंदपुर- साहिबगंज हाइवे में नारायणपुर की ओर भाग रहा था। इसी बीच पूरे घटना की जानकारी जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी को मिली। जिसके बाद जिले भर के सभी थाने में एंटी क्राइम जांच शुरू कर दी। पुलिस की तत्परता से नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपहाही के समीप एटीएम व एक चार पहिया वाहन को बरामद किया।
लेकिन सभी बदमाश भागने में सफल रहा। बोलेरो वाहन से पुलिस ने एटीएम के अलावा गैस कटर भी बरामद किया है। एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि एटीएम को बरामद कर लिया गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है। जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse