हारिस बिन जमां के लोहरदगा एसपी बनने पर लोगों ने दी विदाई

 

समाज के गणमान्य लोग शिक्षा पर विशेष ध्यान दें : हारिस बिन जमां 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश द्वारा कांटा टोली सुल्तान कॉलोनी स्थित मुजीब कुरैशी के आवास पर विदाई सह अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रांची के ट्रैफिक एसपी व ग्रामीण एसपी रहे हारिस बिन जमां को अपने छेत्र में सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ट समाजसेवी मुजीब कुरैशी, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मो महताब आलम सहित रांची जिले के गणमान्य लोगों ने मुबारकबाद दिया साथ हीं लोहरदगा जिला का एसपी बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी। 

लोगों ने माला पहना कर और बुके देकर स्वागत किया। मंच का संचालन गुलाम जावेद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन सदर गुलाम गौस ने किया। बताते चलें कि हारिस बिन जमां अपने सामाजिक दायित्व को भी निभाते रहे हैं। वे इससे पहले मुजीब कुरैशी द्वारा आयोजित 32 सालों से चले आ रहे दावते ए इफ्तार के साथ-साथ झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। 

ट्रैफिक एसपी सह ग्रामीण एसपी रहे हारिस बिन जमां सभा को संबोधित करते हुए कह रहे थे कि जब मैं रांची में था तब मुजीब कुरैशी के कार्यक्रम में शामिल होता रहा हूं। इनका समाज में अहम योगदान रहा है और समाज को बेहतर बनाने में प्रशासन को काफी योगदान करते रहे हैं। इसी तरह समाज को शिक्षा पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आप सभी लोगों से मुझे यहां काफी प्यार मिला है जिसके लिए सभी का शुक्रिया। 

झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी ने कहा कि हरीश बिन जमां साहब एक नेक व्यक्तित्व के मालिक है अपनी जिम्मेदारियों के प्रति काफी सजग रहते हैं। उन्हें लोहरदगा का प्रभार दिया गया है। मेरे और मेरे पूरे समाज की ओर से उन्हें रांची जिला में सराहनीय कार्य के लिए मुबारकबाद और लोहरदगा एसपी बनाये जाने पर शुभकामनाएं।  

इसपर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मो महताब आलम ने कहा कि हारिस जमां साहब अपने छेत्र के नागरिकों से काफी प्रेम पूर्वक व्यवहार करते रहे है। वे अपने कर्तव्य का पालन निष्ठा पूर्वक करते हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भी नई चुनौतियों और जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। मेरी शुभकामनाएं हमेशा उनके साथ रहेगी। 

लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां को विदाई देने वालों का तांता लगा रहा, जिसमें सदर गुलाम गौस कुरैशी, महासचिव सह पत्रकार परवेज कुरैशी, हाजी मिन्हाज, अशिक, अकबर कुरैशी, आदिल कुरैशी, समाजसेवी जाकिर हुसैन, साजिद खान, आवेश कुरैशी, हसीब खान, सदाम कुरैशी, नायब सदर लडन, फरहाद कुरैशी, अफजल, माशूक कुरैशी, फिरोज खान सहित शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश जमीयतुल कुरैश के मीडिया प्रभारी गुलाम जावेद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse