धनबाद : बरोरा मुखिया के ड्राइवर को मारी गोली, मौत

 

हत्या की जांच में जुटी पुलिस

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। बरोरा थाना क्षेत्र के अपर मंदरा कॉलोनी में बुधवार को मंदरा पंचायत की मुखिया का चालक धीरज रवानी (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद मृतक के मामा प्रदीप रवानी स्थानीय लोगों की मदद से कतरास में निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 

मृतक का शव घर पर पड़ा हुआ। आरोपी टिंकू ठाकुर को बरोरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में जुटी है। मृतक और आरोपी अपर मंदरा का ही रहनेवाला है। मुखिया आवास भी अपर मंदरा में है। घटना के संबंध में मृतक के मामा ने बताया कि धीरज स्कार्पियो चलाकर कहीं से आकर काली मंदिर के समीप खड़ी कर बाहर निकला था। 

इसी बीच टिंकू ठाकुर ने सामने से दो गोली मार दिया जिससे धीरज के जमीन पर गिरने के बाद पीछे से एक गोली मारकर फरार हो गया। इसके बाद मृतक के मामा प्रदीप रवानी के घर पर भी देख लेने की धमकी दिया। उन्होंने बताया कि हम हरिणा से आ रहे थे। 

इसी बीच भगीना को जमीन पर पड़ा देखा, तो स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले गया जहां मृत घोषित कर दिया। मृतक दो-तीन माह से मुखिया का गाड़ी चला रहा था। मृतक का पिता ज्ञान रवानी दैनिक मजदूर हैं। मृतक को पत्नी के अलावा एक छोटी बच्ची है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse