टीम एबीएन, लातेहार। लातेहार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। जहां गांजा की एक बड़ी खेप को पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि एक यात्री बस में सवार महिला चंद्रोती देवी गढ़वा जा रही थी। पुलिस ने इस यात्री बस में सर्च अभियान चलाकर चन्द्रोती देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने इसके पास 11 किलो 590 ग्राम गांजा बरामद किया है। लातेहार एसपी अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी गांजा की एक बड़ी खेप तस्करी को लेकर दूसरे प्रदेश गुजरात ले जाया जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर अवैध गांजा के तस्कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं लातेहार थाना इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि एसपी को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद मिली सूचना के आधार पर छापेमारी के अवैध गांजा बरामद किया गया। साथ ही तस्करी करने वाली एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि झारखंड पुलिस गांजा की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
पुलिस की टीम में इसमें लगातार सफलता मिल रही है। वहीं बरामद गांजा दूसरे प्रदेश गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पूछताछ के दौरान बताया कि गिरफ्तार महिला चन्द्रोती देवी अपने पति नंदलाल गुप्ता के हत्या करने के मामले में गुजरात जेल जा चुकी है।
जेल से निकलने के बाद फिर से गांजा के अवैध तस्करी करना शुरू किया था। गिरफ्तार महिला धर्म भक्ति सोलवा सूरत राज्य की रहने वाली है और उनके तीन सहयोगी नितेश कुमार सुहावन कुमार और राकेश कुमार अवैध गांजा की तस्करी में शामिल है जिसे पुलिस ने हटिया स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse