मंगल भवन अमंगल हारी, नारायणी तेरो...

 

  • सस्वर मंगल पाठ में दादी जी का जीवन से लेकर शिक्षा- दीक्षा का हुआ व्याख्यान, जय दादी की जयकारों से गुंजा मंदिर परिसर  
  • श्रीराणी सती दादी जी का सजा दरबार 

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। श्रीराणीसती मंदिर झुमरीतिलैया में बुधवार को भादो महोत्सव के दूसरे दिन सस्वर मंगलपाठ का आयोजन किया गया। 06 घंटे तक चले इस मंगल पाठ में 251 महिलाएं राजस्थानी वेशभूषा में शामिल हुईं। मंगलपाठ को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया एवं संवारा गया। 

कार्यक्रम की शुरुआत में पूजा अर्चना में यजमान के रूप में संजय नरेडी व ममता नरेडी शामिल हुए। पंडित अनिल मिश्रा ने पूजा अर्चना करायी। मंगलपाठ में मंगल भवन अमंगल हारी नारायणी तेरो नाम सुखारी... जय दादी के गगनभेदी नारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। कोलकाता से आये दीपक वर्मा व प्रीति वर्मा के साथ श्री राणीसती की महिमा को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। 

इस दौरान गायकों ने बधाई हो सारे भक्तों को... तनधन बाबा सेठ नारायणी सेठानी है ये झुनझुनु की महारानी है... तेरी चुनरी के आगे झुक गए बड़े-बड़े सरकार... जय भवानी जय भवानी... लाया थारी चुनरी कर लो मैया श्रृंगार जैसे गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालु भक्तों को खूब झुमाया। कार्यक्रम का आयोजन श्री राणीसती भक्त समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में अध्यक्ष गोपीकृष्ण अग्रवाल, सचिव हिमांशु केडिया, संयोजक अशोक पिलानिया संरक्षक अनूप खाटूवाला ने कहा कि मंगल पाठ जैसे आयोजनों में महिलाएं घंटों बैठकर मां शक्ति स्वरूपा श्री राणी सती दादी जी का बखान करती है। इस अवसर पर दीपक वर्मा को अध्यक्ष गोपीकृष्ण अग्रवाल एवं सचिव हिमांशु केडिया ने एवं प्रीति वर्मा को मीरा खाटूवाला ने को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। 

मौके पर विपुल चौधरी, संतोष लड्ढा, अरविंद चौधरी, उमंग कंदोई, संजीव खेतान, प्रदीप केडिया, संदीप हिसारिया, चंद्रशेखर जोशी, सुनील लोहिया, प्रदीप कंदोई, गोपाल चौधरी, सुनील गुटगुटिया, यश बंसल, अनुराग हिसारिया, वत्सल कंदोई, हर्षित मोदी, उमंग कंदोई, ऋषभ दारूका, ऋषभ सिंह, चिंटू अग्रवाल, संजय खेमानी, आशीष केडिया, श्यामसुंदर सिंघानिया, ओमप्रकाश खेतान, पवन चौधरी, श्याम चौधरी, प्रदीप खाटूवाला, राम रतन महर्षि, संजीव अग्रवाल, विवेक सहल, दीपेश जेठवा, अशोक चौधरी, जगदीश संघई, मनोज केडिया, सुनील गुटगुटिया, संजय जगनानी, संदीप संघई, अजय शर्मा, राज पचीसिया, आशीष जोशी, गोपाल बगड़िया, अशोक चौधरी, राकेश सुरेका, गोपाल सर्राफ के अलावा अग्रवाल समाज, जैन समाज, महेश्वरी समाज, मारवाड़ी ब्राह्माण समाज, मारवाड़ी युवा मंच सहित कई दादी भक्त मौजूद थे। 

आज होगा संगीतमय भजनों का आयोजन, 15 को नृत्य नाटिका का मंचन 

श्री राणीसती मंदिर परिसर में भादी अमावश्या के तीसरे दिन गुरुवार की रात्रि 07 बजे से मंदिर परिसर में सवा पांच घंटे की ज्योत के साथ भजनों का कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें कोलकाता के दया शर्मा एंड ग्रुप भजनों की प्रस्तुति देगा। इसमें दादी जी का श्रृंगार, 56 भोग का भी आयोजन संपादित होगा। 

वहीं बिनोद बजाज के निवास स्थल पर भी संगीतमय भजनों का कार्यक्रम आयोजित होगा। शुक्रवार सुबह 4 बजे मंदिर परिसर में मंगला आरती के बाद पाटा पूजा, धोक पूजा का आयोजन होगा। वहीं देर शाम को जावा फूल का श्रृंगार के साथ कोलकाता से सोमा एंड ग्रुप नृत्य नाटिका का आयोजन करेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse