भारतीय वायु सेना को मिला पहला सी-295 विमान

 

वीआर चौधरी बोले- यह पूरे देश के लिए एक बड़ा मील का पत्थर

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत ने सितंबर 2021 में 56 सी-295 सैन्य परिवहन विमान की आपूर्ति के लिए एयरबस के साथ समझौता किया था। समझौते के मुताबिक, वड़ोदरा में एयरबस के साथ साझेदारी में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा स्थापित संयंत्र में 40 विमान बनाये  जायेंगे।

भारतीय वायु सेना को स्पेन के सेविले में एयरबस कंपनी से पहला सी-295 विमान मिल गया है। एयरबस कंपनी से पहला सी-295 विमान प्राप्त करने के बाद वायु सेना ने कहा कि भारतीय वायु सेना सी-295 विमान की सबसे बड़ी संचालक होगी। 

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि यह न केवल भारतीय वायु सेना के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। यह दो कारणों से है पहला, भारतीय वायुसेना के लिए यह हमारी सामरिक एयरलिफ्ट क्षमताओं को बढ़ायोा। 

एक राष्ट्र के लिए यह एक नये युग की शुरूआत का प्रतीक है। आत्मनिर्भर भारत के लिए इस संयंत्र से पहले 16 विमान निकलने के बाद 17वां विमान भारत में बनाया जायेगा। यह भारतीय विमानन उद्योग के लिए एक बड़ा कदम है, जहां हम देश में पहला सैन्य परिवहन विमान बनायेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse