वाइबीएन विवि में मना मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

 

  • विवि के एनएसएस प्रकोष्ठ ने गांव-गांव से जुटायी गयी माटी कला सांसद संजय सेठ को सौंपी

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 13/9/23  को वाईबीएन विश्वविद्यालय, रांची ने युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम किया। 

जिसमें सांसद संजय सेठ ने पंचप्राण की शपथ दिलायी और विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ ने गांव-गांव की माटी कला के रूप में विश्वविद्यालय के द्वारा उन्हें दिया। जिसे वे भारत सरकार को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को अपने गांव की मिट्टी से जुड़कर रहने की जरूरत है, तभी राष्ट्र सुदृढ़ होगा।

मौके पर मैराथन का आयोजन रेड रिबन क्लब ने किया, जिसे सांसद संजय सेठ एवं विश्वविद्यालय के चेयरमैन रामजी यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए 3 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता करायी गयी। इस दौड़ प्रतियोगिता में कुल 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के सफल प्रतिभागियों के नाम निम्न हैं :  

पुरुष वर्ग में 

मोहम्मद इमरान अजीज, विनय, विकास, दयानिधि पात्रा और ज्ञान कपरी एवं महिला वर्ग में  पूनम टोपनो, ममता कुमारी, तियाराज, मनीता किस्कू एवं मनीषा तिर्की। 

मौके पर एनएसएस स्टेट को-आर्डिनेटर डॉ बृजेश कुमार सिंह, एनवाईके डिप्टी डायरेक्टर डॉ एसपी सिंह, एनवाईके के गौरव अग्रवाल अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे। 

इसमें विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें चेयरमैन रामजी यादव, सीईओ इंजीनियर दीपक कुमार,  कुलपति डॉ एसपी यादव, कुलसचिव रमण दुबे, डीएसडब्ल्यू डॉ अर्पणा शर्मा, एनएसएस को-आॅर्डिनेटर कौशल कुमार, एनएसएस प्रोग्राम आॅफिसर डॉ अंजनी कुमार सिंह, एनएसएस एवं आरआरसी समिति और स्पोर्ट्स कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse