टीम एबीएन, रांची। भारत सरकार ने आज आयुष्मान भव: अभियान की शुरूआत की। झारखंड में इस अभियान की शुरुआत आज आड्रे हाउस रांची में हुई। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन में अहम योगदान निभाने के लिए गुरुनानक सेवक जत्था के सूरज झंडई को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ और झारखंड सरकार स्वास्थ्य विभाग के सचिव अरुण सिंह समेत अन्य मौजूद थे। उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा (8709349310) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse