टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। नगर परिषद अंतर्गत गुमो के वार्ड 19 ,20, 21 और 22 के सक्रिय लोगों ने गुमो के सर्वांगीण विकास और किए जाने वाले अच्छे कार्यों को लेकर बासंती दुर्गा मंदिर के प्रांगण में एक बैठक की। बैठक की अध्यक्षता दिनेश सिंह ने की।
बैठक में लोगों ने हर्ष जताते हुए इस प्रकार के बैठक के आयोजन की सराहना की और कहा कि गांव के सर्वांगीण विकास, युवाओं को अच्छी प्रेरणा देने संबंधी और अन्य छोटी-बड़ी समस्याओं के निदान हेतु इस प्रकार की बैठक जागरूक लोगों ने आयोजित की है।
हमें उम्मीद है की आने वाले दिनों में जागरूक लोगों के पहल से क्षेत्र का विकास और कुछ अच्छे कार्य होंगे । बैठक में लोगों ने कहा की गुमो और डोईयाडीह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। चौराही, गझंडी, भोंडो, अरागारो आदि गांव से जोड़ने वाला यह रास्ता गुमो चौक (बासंती दुर्गा मंदिर के समीप) पर मिलता है।
इस चौक के आसपास विख्यात मंदिर जहां श्रद्धालुओं की भीड़ हमेशा लगी रहती है और कई स्कूल स्थित हैं। हजारों की आबादी वाला इस चौक के आसपास के गांव से लोगों का आना-जाना होता है।
जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में भी यह क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित किया जा चुका था, क्योंकि पूर्व में इस मोड़ पर सड़क दुर्घटना से कई लोगों की मौतें हो चुकी है। एनएच द्वारा सड़क के निर्माण के बाद गाड़ियों की गति तीव्र हो गयी है।
ऐसी स्थिति में एक अंडर पास रोड का होना नितांत जरूरी है। इसके साथ ही कई समस्याओं को लोगों ने बैठक में रखा। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 19 सितंबर दिन मंगलवार को मंदिर प्रांगण में ही सुबह 8 बजे एक वृहत बैठक की जायेगी।
जिसमें क्षेत्र के सांसद और विधायक को भी आमंत्रित किया जायेगा। जहां लोकप्रिय नेताओं के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं के निदान हेतु अपील की जायेगी। बैठक में सर्वसम्मति से मनोज कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक में संजय पांडे, सत्यदेव राय, आलोक पांडे, उमेश सिंह, बाली विश्वकर्मा, विनोद यादव, सिकंदर यादव, गुड्डू सिंह, मनोज साव, विक्की पेंटर, दिनेश वर्मा, कृष्ण यादव, दिलीप वर्मा, महेश वर्मा, बबलू मोदी, लालू सिंह, मिथुन सिंह, कुणाल सिंह, संजय साव, संजय राम, सुरेंद्र यादव, अशोक यादव, कृष्ण वर्मा, संजय वर्मा, मनोज वर्मा, कमल वर्मा, बुधन महतो, बसंत वर्मा, उपेंद्र वर्मा, राजू शर्मा, तपेश्वर शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse