XLRI और CMC लुधियाना के बीच हुआ MoU, मार्च में लॉन्च होगा कोर्स

 

टीम एबीएन, रांची। देश की प्रसिद्ध मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट एक्सएलआरआइ जमशेदपुर और क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) लुधियाना के बीच एक एमओयू हुआ है। हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए उक्त दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से कार्य करेंगी। 

साथ ही हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर एक कोर्स डिजाइन किया जायेगा, जो हेल्थकेयर क्षेत्र के लिए प्रबंधन कार्यक्रम व सहयोगात्मक अनुसंधान के लिए मददगार होगा। 

उक्त एमओयू पर सीएमसी लुधियाना में संयुक्त रूप से हस्ताक्षर हुआ, जिसमें एक्सएलआरआइ दिल्ली कैंपस के डायरेक्टर फादर के एस काश्मीर एसजे, सीएमसी लुधियाना के डायरेक्टर डॉ विलियम भट्टी, सीएमसी लुधियाना के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ एलेन जोसेफ, सीएमसी वेल्लोर के एचआर एंड एडमिन के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ सैमुअल एनजे डेविड, एक्सएलआरआइ के फैकल्टी डॉ. परमज्योत सिंह, डॉ संतोष संगेम उपस्थित थे।

वहीं मौके पर मौजूद फादर काश्मीर ने कहा कि भारत की सतत और समावेशी विकास की यात्रा में सस्ती, सुलभ, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। 

हमें भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से संबंधित अत्याधुनिक प्रबंधन प्रथाओं में प्रशिक्षित बड़ी संख्या में पेशेवरों की आवश्यकता होगी। हम देश के भविष्य की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करने के अपने प्रयास में सीएमसी वेल्लोर के साथ साझेदारी करके बेहद उत्साहित हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse