एचईसी को बचाने के लिए आज से चलेगा अभियान

 

  • मजदूर जन संघर्ष समिति का धरना के लिए आज से जनसंपर्क अभियान

टीम एबीएन, रांची। एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति की बैठक शनिवार को लालदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। 14 सितंबर को राजभवन के समक्ष धरना देने का निर्णय लिया गया। 

धरना में बड़ी संख्या में एचइसीकर्मी, सेवानिवृत्त कर्मचारी, दुकानदार व एचइसी क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहनेवाले लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार से एचइसी के प्लांटों, कॉलोनियों व आसपास के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। 

बैठक में एचइसी लिमिटेड श्रमिक कर्मचारी यूनियन के प्रकाश कुमार, संजय सिन्हा, रामलाल, हटिया मजदूर यूनियन के भवन सिंह, हरेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, हटिया मजदूर लोक मंच के रामकुमार नायक, बिमल महली, हटिया कामगार यूनियन से केपी साहू, एमपी रामचंद्रन, आरके शाही, एचइसी श्रमिक संघ के शनि सिंह, दिवाकर देव, एचइसी नागरिक संघ के कैलाश यादव, सुधीर गोप, एचइसी सप्लाई मजदूर संघर्ष समिति के दिलीप सिंह, वाई त्रिपाठी, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के चंदेश्वर प्रसाद, सीपी सिंह आदि मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse