लालू यादव आज पत्नी राबड़ी संग पहुंचेंगे बाबानगरी देवघर, करेंगे पूजा-अर्चना

 

टीम एबीएन, रांची। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद पत्नी राबड़ी देवी के साथ 10 सितंबर को देवघर पहुंचेंगे। दोनों रविवार को दिन के 12.35 बजे पटना एयरपोर्ट से रवाना होंगे। 

दोपहर 1.35 बजे देवघर पहुंचेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस जायेंगे। यहीं पर वे रात्रि विश्राम करेंगे। 11 सितंबर को सुबह 7.20 बजे बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद सर्किट हाउस लौट जायेंगे। 

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि यह लालू प्रसाद का पारिवारिक व निजी कार्यक्रम है। हालांकि सर्किट हाउस में वह कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। पार्टी नेताओं के साथ 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी कर सकते हैं। 

इधर, प्रदेश राजद अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं को देवघर पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का भव्य स्वागत करने का निर्देश दिया है। राजधानी रांची समेत अन्य जगहों के पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता लालू प्रसाद व राबड़ी देवी के स्वागत के लिए देवघर रवाना हो चुके हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse