टीम एबीएन, लोहरदगा। यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल, लोहरदगा में साक्षरता दिवस और शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएस कालेज के पूर्व प्रिंसिपल परमानंद अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी बलवीर देव और शिक्षाविद विनोद पाठक ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की।
मुख्य अतिथि परमानंद ने गुरु के स्थान, पवित्रता और समाज उत्थान में शिक्षक की भूमिका पर प्रकाश डाला। बलवीर ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। अच्छी शिक्षा के लिए गुरु की भूमिका को जरूरी बताया। कहा कि एक सुसंस्कृत समाज और राष्ट्र के निमार्ता शिक्षक ही होते हैं।
स्कूल के डायरेक्टर बीके बालाजिनप्पा ने डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला। विनोद पाठक ने बच्चों को कर्तव्य और संस्कार के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम में कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बच्चों ने बम बम बोले, नागपुरी, मणिपुरी और शास्त्रीय नृत्य आदि से लोगों को मोहित कर दिया।
मौके पर सुधा मिश्रा, पुष्पा टोप्पो, असरीता खलखो, सारा जहां, कनिष्का साहू, रोमा अथमान, ज्योत्षना मित्तल, निर्मला साहू, जीवन साहू, चंद्रशेखर प्रसाद, निकेत कुमार, मनीषा कुमारी, रितिका कुमारी, निदा परवीन, साक्षी सिंह, नूर जहां सहित सैकड़ो अभिभावक आदि मौजूद रहे। सामी बालाजिनप्पा ने अपनी धन्यवाद ज्ञापन किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse