टीम एबीएन, लोहरदगा। सदर प्रखंड के हरमु में शनिवार को भाजपा ने मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में संपन्न किया।
कार्यक्रम में हरमु गांव के घरों से एक कलश में मिट्टी संग्रहित किया गया। हरमू गांव के प्रबुद्धजनों, महिलाओं ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ का भाग लिया। ग्रामिणों में भाजपा तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अप्रतिम उत्साह दिखा।
कार्यक्रम में ग्रामीणों के बीच भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत देश की संस्कृति, सभ्यता तथा समाज के लिए कार्य करने वाले वीर सैनिकों के परिवार देश के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानी, किसान, मजदूर सामन्य वर्ग में आने वाले घरों से मिट्टी संग्रहित कर दिल्ली ले जाना है। जहां इस मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण कर संरक्षित करना है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही देश नरेन्द्र मोदी जी के प्रधानमंत्रीतत्व में आज जी-20 देशों का नेतृत्व कर विश्व पटल में एक नई लकीर खींच दी है। देश को विश्वगुरु बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री जगनंदन पौराणिक, दीपक सर्राफ, शशि भूषण सिंह, संजय सिंह, अखिलेश्वर मिश्रा, मणिनाथ, आशीष मिश्रा, अतुल कुमार, सानिया उरांव, शंभू प्रसाद साहू, ज्योति देवी, बसंत साहू, भिखू पहान, तेजू उरांव, मंगरी पहान, ललिता मिंज, विश्वनाथ सिंह, निर्मला साहू, शीला उरांव, प्रेमचंद उरांव आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse