मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुई विषय सह प्रश्न मंच प्रतियोगिता

 

प्रश्नमंच में बबली, रौशन, रोशनी और किरण रहे प्रथम

टीम एबीएन, लोहरदगा। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय में विषय सह प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में 12वीं विज्ञान में बबली कुमारी, रोहित कुमार साहू और रोशन उरांव ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

12वीं कला में रोशनी उरांव, चंदन महतो व पूनम कुमारी ने क्रमश: प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। 11वीं विज्ञान में प्रथम स्थान रोशन उरांव, द्वितीय स्थान  नैतिक राज व तृतीय स्थान अपूर्वा कुमारी ने प्राप्त किया। 

11वीं कला में किरण कुमारी, आकांक्षा पाण्डेय और अभय साहू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य उत्तम मुखर्जी और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 

प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रश्नमंच प्रतियोगिता में सभी विषयों से प्रश्न पूछे गये ताकि आगामी परीक्षाओं की तैयारी बच्चे अच्छी तरह से कर सके ताकि जैक 2024 की परीक्षा में बेहतर परिणाम आये।

कार्यक्रम में प्रीति कुमारी गुप्ता, नीतू कुमारी, रेणु कुमारी, रश्मि साहू, यशोदा कुमारी, ऋद्धि मिश्रा, स्नेहा शर्मा, चेतना प्रिया,आरती भगत,कविता कुमारी, रितेश कुमार पाठक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse