लोहरदगा, खूंटी और चाईबासा से विस प्रत्याशी देगी झापा : एनोस एक्का

 

झापा का कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

टीम एबीएन, लोहरदगा। शनिवार को झारखंड पार्टी का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पूर्व कैबिनेट मंत्री एनोस एक्का, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रिजवान अहमद आदि शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्य अतिथियों का स्वागत जोरदार तरीकों से ढोल नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ किया गया। 

मुख्य अतिथि एवं लोहरदगा जिला समिति के पदाधिकारी ने सबसे पहले शंख नदी के समीप बिरसा मुंडा के स्मारक पर माल्यार्पण किया उसके बाद कुंजलाल भवन के सभागार में कार्यकतार्ओं को संबोधित किया। मंच का संचालन जिला सचिव सुकरु उरांव और जिला उपाध्यक्ष किनेश साहू ने किया कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का ने कहा है कि झापा लोहरदगा, खूंटी और चाईबासा से चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड में वर्तमान स्थिति ऐसी हो गई है कि आज आम आदमी रात तो क्या दिन में भी घर से बाहर निकलने से डरता है क्योंकि प्रदेश में हत्या, बलात्कार, चोरी-डकैती आदि की घटनाएं बहुत ही ज्यादा बढ़ गयी है। वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश चलाने में असमर्थ है।

केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा झारखंड पार्टी ही एक ऐसा विकल्प है जो प्रदेश को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से जोड़ सकती है। उन्होंने कहा आने वाले 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड पार्टी पूरे जोर शोर से लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। 

केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह  कोषाध्यक्ष रिजवान अहमद ने कहा आज लोग धर्म और नफरत की राजनीति कर रहे हैं लेकिन झारखंड पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ प्रदेश में विकास की बात करती है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि झारखंड पार्टी के नीति सिद्धांतों को हर घर तक पहुंचनी होगी। 

जिलाध्यक्ष पवन तिग्गा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड पार्टी के झंडा को लोहरदगा विधानसभा के हर एक घर तक पहुंचाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को लेना होगा। 

पार्टी के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर मुख्तार अंसारी, सहमत अंसारी, रिजवान अंसारी, दिलावर अंसारी, इनामुल अंसारी, मुबारक अंसारी, अफरोज अंसारी, रोपा उरांव, कैलाश महतो, सहदेव उरांव आदि सैकड़ों लोगों ने झारखंड पार्टी का दामन थामा। आखिर में सभा को पार्टी के केंद्रीय सदस्य राहुल भारती ने समापन किया। मौके पर केंद्रीय सदस्य विष्णु उरांव, महिला जिला अध्यक्ष सूरजमनी उरांव, महिला जिला सचिव रेशमी टोप्पो, दिलवा देवी, उर्मिला देवी, गीता कुमारी, रेखा देवी, चंद्रा देवी, गीता देवी, वेरोनिका मिंस, किशोरी मिंस, लीलावती कुमारी, राथू महतो, विलियम मिंस, प्रमोद महतो, रीना देवी, मुन्नी देवी, रेखा देवी, रेशमा देवी, सोनी कुमारी, महामानी देवी, रानी उरांव, बुद्धमानी उरांव, कुलदेव उरांव, देवेंद्र राम, सुप्रिया तिर्की, आदित्य साहू, जीवन साहू, चौधरी भगत, राजेश मुंडा, सूरज उरांव, पंचम बैठा, ससीता उरांव आदि हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse