टीम एबीएन, कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज आॅफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्यूएसी) के तत्वावधान में दो दिवसीय फाइन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन किया गया।
फाइन आर्ट कार्यशाला प्रशिक्षक विनिता बंदोपाध्याय एवं दीपक पांडेय के निर्देशन में अयोजित की गयी, जिसमें बीएड सत्र 2022-24 के प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग लिया एवं एक से बढ़कर एक फाइन आर्ट की प्रस्तुति दी।
महाविद्यालय की उप निदेशिका डॉ संजीता कुमारी ने कहा कि कला मानव गतिविधि की एक विविध श्रेणी है, जिसमें तकनीकी दक्षता, सौंदर्य, रचनात्मक कल्पना शक्ति शामिल होती है। कला से हमारी आंतरिक गुणों का विकास होता है।
प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आंतरिक गुणों का विकास करने हेतु कला से जुड़े रहना चाहिए। विनीता बंधोपाध्याय और दीपक पाण्डेय ने प्रशिक्षुओं को अव्यव चित्रण की बारीकियों को पेस्टल कलर से छायाचित्र बनाने की विधि एवं कोलाज बनाने की विधि को बताया।
मौके पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्रध्यापक मनीष कुमार पासवान, संजीत कुमार, अनिल कुमार दास, नीरज कुमार एवं शिक्षेकेत्तर कर्मचारी चुन्नु कुमार, रोहित कुमार, सुचित कुमार, निशा कुमारी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम कार्यशाला समन्वयक खुशबू सिन्हा के देखरेख में संपन्न हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse