कोडरमा : एसपी से मिले सहयोग के लिए जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने दिया धन्यवाद

 

टीम एबीएन, कोडरमा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक और कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव से मिलकर उनके पूरे कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। 

केडीसीए के सचिव दिनेश सिंह के नेतृत्व में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर मोमेंटो और बुके देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की व उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। 

ज्ञात हो कि कोडरमा जिले के किसी भी खेल के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने कार्यकाल के दौरान हमेशा एसोसिएशन और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया। 

क्रिकेट खिलाड़ियों को मोटिवेशन देकर हमेशा अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किया, परिणाम स्वरूप खिलाड़ी राज्य स्तर पर अच्छी पहचान बनाने में कामयाब रहे।

झुमरी तिलैया शहर में  खेल का मैदान नहीं रहने से खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने एसोसिएशन को पुलिस लाइन ग्राउंड उपलब्ध कराया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि सकारात्मक सोच और ईमानदारी के साथ कार्य करना है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन का भी सकारात्मक सहयोग हमें काफी मिला। हमें विश्वास है कि कोडरमा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के बल पर ऊंचाइयों को छुएंगे। 

उन्होंने कहा कि मैं हमेशा आप लोगों के सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। पुलिस अधीक्षक महोदय से मिलने वालों में दिनेश सिंह, अनिल सिंह, मनोज सहाय पिंकू, आलोक पांडे, सुमन कुमार और राजू सिंह थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse